बलरामपुर, जून 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा 15 जून को एक दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह जिले में आयोजित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक प्रभारी मंत्री सुबह 11 बजे पर्यटक आवास गृह बलरामपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 11:30 बजे प्रेसवार्ता करेंगे। दोपहर 12:30 बजे श्रीदत्तगंज ब्लॉक में आयोजित स्वास्थ्य मेला व लाभार्थी शिविर का शुभारंभ करेंगे, जहां विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किए जाने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- सुपौल: कल रामपुर पहुंचेंगे जिला प्रभारी मंत्री,...