उरई, जनवरी 11 -- उरई। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिले के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने रेलवे स्टेशन, कौंच बस स्टैंड स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया और निराश्रित एवं जरूरतमंदों को कंबल दिए। प्रभारी मंत्री रैन बसेरों में पहुंच ठहरे लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने निराश्रितों से संवाद कर कहा मुझे मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से हालचाल लेने के लिए भेजा है। आपको किसी भी प्रकार की परेशानी तो नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने रैन बसेरों में सफाई, पेयजल, प्रकाश, शौचालय एवं ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्दी के मौसम में किसी भी व्यक्ति को असुविधा न होने पाए। अलाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जरूरतमंदों को तत्काल कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। मंत्री ने कहा कि प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.