जहानाबाद, मार्च 24 -- अरवल, निज संवाददाता। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री सह अरवल जिले के प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश सोमवार की रात में रामनवमी पूजा में महुआ बाग पहुंचे। जहां पर मां दुर्गा के पूजा अर्चना किये एवं बिहार के जनता के लिए अमन जैन तरक्की के लिए मां दुर्गा के पूजा अर्चना किया एवं मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष सूरज कुमार के द्वारा प्रभारी मंत्री को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने रामनवमी समिति के इस तरह के कार्यक्रम आयोजन करने के लिए बधाई दिया एवं कहा कि इस तरह के भक्ति पूर्ण आयोजन से आपसी एकता एवं भक्ति पूर्ण माहौल कायम होता है। उन्होंने कहा कि रामनवमी की पूजा महोत्सव चल रहा है एवं सभी लोग शांति बनाकर इस महोत्सव को संपन्न कराने का काम करेंगे...