लखीसराय, सितम्बर 7 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। ग्रामीण कार्य विभाग सह लखीसराय के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने रविवार को जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत पटेल पुल घाट एवं हुसैना घाट का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण, राहत व बचाव कार्यों का लिया जायजानिरीक्षण के दौरान मंत्री ने मौके पर जलस्तर, बाढ़ की स्थिति तथा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में आमजनों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। संवेदनशील ए...