लखनऊ, मार्च 2 -- प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने होली को ध्यान में रखते हुए जिले की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की कमान संभाल ली है। प्रभारी मंत्री ने डीएम, पुलिस कमिश्नर और नगर आयुक्त के साथ 'प्रशासनिक समिति' की बैठक की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए। साथ ही होली के दिन पुलिस गश्त बढ़ाएं ताकि आवागमन सुरक्षित हो, दुर्घटना न हो। प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पर्व के दौरान राजधानी की कानून-व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं पर पूरी तरह नजर रखें। होलिका दहन और होली मिलन के प्रमुख स्थलों पर सफाई के व्यापक प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में होली का उत्साह बड़े स्तर पर होता है, ऐसे में पूजा स्थलों और सार्वजनिक मार्गों पर आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चा...