संतकबीरनगर, जून 14 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मुखलिसपुर में यूपीपीसीएल द्वारा लगभग 4.78 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन बस अड्डे का शनिवार को जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की गहन जांच की तथा नवंबर माह तक हर हाल में परियोजना पूर्ण करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री का स्वागत निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री का स्वागत ग्राम प्रधान रीना अग्रहरि एवं प्रधान प्रतिनिधि मनोज अग्रहरि ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। इसके बाद मंत्री सीधे निर्माण स्थल पहुंचीं और पिलरों की ढलाई में प्रयुक्त सीमेंट, मोरंग तथा अन्य सामग्री के अनुपात की जानकारी मजदूरों से ली। उन्होंने सरिया की गुणवत्ता एवं ब्रांड के बारे में भी पूछताछ की। प्रोजेक्ट ...