बागपत, जून 4 -- जनपद के प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई विभागों की प्रगति रिपोर्ट खराब मिली, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी गुरुवार की सुबह बागपत पहुंचे। उन्होंने में मवीकला में प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद वे गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों ओर अधिकारियों के साथ बैठक की। जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद वे कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई विभागों की प्रगति रिपोर्ट असंतोषजनक मिली। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई ओर कार्य में सुधार के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- बदहाल सड़कें देख प्रमुख सचिव नाराज, अधिकारियों को फटकार इस दौरान डीएम अस्मिता लाल, एसपी सूरज कुमार राय समेत स...