अमरोहा, अगस्त 1 -- प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने शुक्रवार को संविलियन विद्यालय जोया का निरीक्षण किया। कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। ड्रेस, पाठ्य पुस्तक, पठन-पाठन एवं शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी की। विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन कर अनुशासन एवं स्वच्छता का पालन करने के लिए प्रेरित किया। स्मार्ट क्लास का निरीक्षण कर संबंधित शिक्षिका से इसके संचालन एवं शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। छात्र-छात्राओं को पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान शिक्षक विधायक डॉ.हरी सिंह ढिल्लो, सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्रा, बीएसए डॉ.मोनिका आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...