लखीमपुरखीरी, मई 31 -- लखीमपुर। प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल रविवार को लखीमपुर पहुंचे। अटल सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बाढ़ एवं कटान निरोधक 12 परियोजनाओं को 15 जून तक पूरी करने का निर्देश दिया। समीक्षा के इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जल निगम ग्रामीण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।

बैठक में शामिल अधिकारी बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ ख्याति गर्ग, सीडीओ अभिषेक कुमार, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, एमएलसी अनूप गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, विधायक योगेश वर्मा, अमन गिरी, शशांक वर्मा, ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का...