फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को यहां प्राकृतिक खेती कार्यशाला में किसानों को आलू को गुणवत्ता सुधारने की सलाह दी। कहा कि जनपद में व्यापक पैमाने पर आलू होता है आौर यदि आलू की गुणवत्ता में सुधार होता है तो यहां पर बेहतर संभावनायें होंगी। मंत्री ने कार्यशाला में विभिन्न विभागों की ओर से लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया। कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर भी गौर करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया। भोजपुर बघार स्थित एक रिजॉट में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगायी गया थीं जिसमें जैविक खेती, स्वास्थ्य विभाग, स्वयं सहायता समूह, बाल विकास पुष्टाहार समेत 21 स्टाल लगाये गये थे। मंत्री ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की जानक...