प्रभारी मंत्री दो जून को आ सकते हैं प्राणपुर बस्तौल
कटिहार, मई 25 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्रभारी मंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर आगामी 2 जून को बस्तौल पंचायत अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के खेल मैदान में बिहार सरकार द्वारा सहायता शिविर के आयोजन को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर स्थानीय मुखिया मोहम्मद मुजाहिद आलम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष लड्डू सिंह, बीडीओ मनीषा कुमारी, अंचलाधिकारी शिखा कुमारी सहित दर्जनों विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारी से विचार विमर्श करते हुए सहयोग शिविर स्थल पर दो हेलीपैड निर्माण कार्य स्थल को चिन्हित किया। बीडीओ को आवश्यक निर्देश देते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किसी तरह का कोई कमी नहीं होनी चाहिए। अब तक ऑफल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.