जहानाबाद, सितम्बर 10 -- अरवल, निज संवाददाता। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री सह अरवल जिले के प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश के अरवल पहुंचने पर विधायक पप्पू वर्मा के नेतृत्व में एनडीए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कुर्था विधायक पप्पू वर्मा ने जिले की विभिन्न समस्याओं से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश ने विधायक द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि प्राप्त जानकारी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनहित में संचालित सभी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बाढ़ प्रभावित हर पर...