जौनपुर, अप्रैल 26 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। जिला मुख्यालय स्थित डाक बंगले पर शुक्रवार को आए प्रभारी मंत्री एके शर्मा से तहसील बार के पदाधिकारियो ने मुलाकात की। उन्हें तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की जानकारी पत्रक सौंपते हुए दी। पत्रक में तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराने और तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग उठाई। अधिवक्ताओं ने प्रभारी मंत्री को बताया कि तहसील में पूरी तरह भ्रष्टाचार व्याप्त है। मुकदमों के फैसले की फाइलें आठ महीने तक आदेश के लिए सुरक्षित रखी जाती हैं और मोलभाव किया जाता है। आय, जाति, अधिवास आदि प्रमाण पत्र समय से निर्गत नहीं हो पाते हैं। यह भी पढ़ें- बिलासपुर में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन तहसील के प्रत्येक कार्यालय में प्राइवेट आदमी काम पर रखे गए हैं। उनके माध्यम से ही तहसील में भ्रष्...