बुलंदशहर, फरवरी 26 -- प्रदेश के वन,पर्यावरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले के प्रभारी मंत्री डा.अरुण सक्सेना की अध्यक्षता में गुरुवार को भूड़ स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न जनसमस्याओं को उठाया। प्रभारी मंत्री ने निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने शहर में जाम की समस्या का मुददा उठाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों पर ई रिक्शा को निर्धारित रूट पर संचालित कराने के साथ शहर में डग्गामार वाहनों भरमार की बात कही। नगर के अन्दर कई जगहों पर खुले नालों को पाटने का मुददा रखा। विधायक ने गंगानहर के पुल के बीच पूरी चौड़ाई में जगह-जगह चैन लटकवाने की बात रखी। विधायक ने नगर में कई स्थानों पर टूटी सड़कों...