मिर्जापुर, जून 5 -- मिर्जापुर, संवाददाता जिले के प्रभारी मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नंदी की बैठक में चुनार पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने में विलंब का मुद्दा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उठाया। कहाकि जब शासन से समय से धन दे दिया गया तब भी विलंब किया जाना समझ से परे साबित हो रहा है। प्रभारी मंत्री ने कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के सीडी-2 के अधिशासी अभियंता को जाली लगाने का कार्य तत्काल शुरू कराने का निर्देश दिया। कहाकि यदि दोबारा यह मामला हमारे सामने उठाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। शासन ने चुनार पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए बीते मार्च महीने में कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के सीडी-2 को 90 लाख रूपये दिया था। यह भी पढ़ें- चखनी घाट पुल की गुणवत्ता की जांच करेगी त्रिस्तरीय कमेटी, डीएम सख्त कार्यदायी संस्था ने जाली लगवाने के लिए टेण्डर क...