अल्मोड़ा, मई 17 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज और कल अल्मोड़ा में होंगे। जिला प्रतिनिधि संजू मठपाल ने बताया कि मंत्री 18 मई को वार्षिक जिला योजना की बैठक लेंगे। रात्रि विश्राम द्वाराहाट में रहेगा। 19 मई को बिपिन त्रिपाठी अभियान्त्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में संकाय सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। अटल आदर्श जीआईसी का निरीक्षण, छात्र-छात्राओं से संवाद और डिग्री कॉलेज के महिला छात्रावास का लोकार्पण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...