अंबेडकर नगर, जून 30 -- अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज मंत्री/ जनपद प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर बुधवार व गुरुवार को जनपद भ्रमण पर रहेंगे। बुधवार को वह जिले के टांडा व अन्य क्षेत्रों में पहुंच कर मृतकों के परिजनों से मिलेंगे। गुरुवार को अकबरपुर विकास खंड के चंदनपुर,आलमपुर अखयी, बेलौआ बरियारपुर, दरगाह शाह रमजान में जन चौपाल को संबोधित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...