आगरा, मई 20 -- प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह 22 मई को आएंगे। वह सुबह 11:30 बजे सर्किट हाउस सभागार में विचार परिवार के साथ बैठक करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री दोपहर 12 बजे जनप्रतिनिधियों /भाजपा एवं अन्य सहयोगी दलों के पदाधिकारियों के साथ भेंट वार्ता करेंगे। दोपहर 12:30 बजे जनपद की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 1:30 बजे से नवनिर्मित सर्किट हाउस सभागार में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। यह भी पढ़ें- पर्यटन योजनाओं को समय पर पूरा करें : मंत्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...