पीलीभीत, मार्च 28 -- जिले से लेकर अन्य राज्यों तक जांच के दायरे में आए डीआईओएस कार्यालय के करोड़ों की धनराशि का मामला फिर सुर्खियों में है। दरअसल पूरे मामले से प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख को अवगत ही नहीं कराया गया। इस पर उन्होंने हैरानी और चिंता जताते हुए डीएम और एसपी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। कहा कि भ्रष्टाचार के इस ममाले में कठोर कार्रवाई कर रिपोर्ट दें। दरअसल डीआईओएस कार्यालय में संबंद्ध रह कर बीसलपुर के इंटर कॉलेज में चपरासी इलहाम उर रहमान शम्सी ने करोड़ों रुपये की ट्रांजेक्शन करते हुए संदिग्ध लेन देन किया। मामला तब खुला कि जब बॉब ने गोपनीय रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी। डीएम ने सीडीओ और सिटी मजिस्ट्रेट से जांच कराई और तब यह बात साफ हुई कि कई एनईएफटी के माध्यम से एक करोड़ से अधिक की धनराशि का हेरफेर किया गया है। डीआईओएस राजीव कुमार से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.