इटावा औरैया, फरवरी 27 -- इटावा। जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति 27 फरवरी को जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रशासनिक समन्वय समिति के साथ बैठक करके विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रभारी मंत्री सुबह 10 बजे विकास भवन के सभागार में बैठक में विभिन्न विभागों के कराए जा रहे विकास कार्य की समीक्षा करेंगे और कामकाज में तेजी लाने के निर्देश देंगे। प्रशासन की ओर से बैठक की तैयारी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...