मेरठ, अगस्त 30 -- -विमुक्त, घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु जातियों के ऐतिहासिक महत्व और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का है कार्यक्रम मेरठ, मुख्य संवाददाता प्रदेश सरकार की ओर से पहली बार 31 अगस्त को 'विमुक्त जाति दिवस'का राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और मेरठ जिले के प्रभारी असीम अरुण और पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस अवसर पर मंत्री डा.सोमेंद्र तोमर, राज्य मंत्री दिनेश खटीक, राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधायक अमित अग्रवाल, विधायक हाजी ग...