मेरठ, अगस्त 31 -- प्रदेश सरकार की ओर से पहली बार 31 अगस्त को विमुक्त जाति दिवस का राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और मेरठ जिले के प्रभारी असीम अरुण और पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप मुख्य रूप से शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री ने बताया कि यह आयोजन विमुक्त, घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु जातियों के ऐतिहासिक महत्व, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- प्रभारी मंत्री असीम अरुण, मंत्री नरेन्द्र कश्यप आज मेरठ में शा...