प्रभारी बीईओ से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल
आरा, जुलाई 25 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की भोजपुर इकाई के प्रखंड प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को बड़हरा के नवपदस्थापित प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विकास कुमार पाण्डेय से प्रखंड संसाधन केंद्र में शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता संघ के जिला सचिव सह मीडिया प्रभारी मो. शौकत अली ने की। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मामलों से प्रभारी बीईओ को अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: मनमानी का आरोप लगा, शोकॉज प्रतिनिधिमंडल में प्रखंड अध्यक्ष राणा जी के अलावा शिक्षक अविन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.