दरभंगा, मार्च 8 -- बेनीपुर, निज संवाददाता। प्रखंड शिक्षा कार्यालय आठ महीने से बैसाखी पर चलने से काम बाधित हो रहा है। यहकार्यालय आठ माह से प्रभारी बीईओ के सहारे चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक दिसंबर 2025 से ही बेनीपुर को स्थाई बीईओ नहीं मिला है। प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्र के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के हेडमास्टर एचआरएमएस तथा एचआरए के आवेदन लेकर प्रखंड शिक्षा कार्यालय आते हैं, लेकिन बीईओ से भेंट नहीं होने के कारण कार्य लंबित रखना पड़ता है। बहेड़ी के स्थाई बीईओ को बेनीपुर का प्रभार दिया गया है। कई लोग बताते हैं कि हम लोग शिक्षा कार्यालय से जुड़े काम एवं शिकायत करने आते हैं, लेकिन बीईओ से मुलाकात नहीं होने पर निराश लौट जाते हैं। प्रभारी बीईओ मणि शंकर कुमार सिंह ने बताया कि बेनीपुर में बैठने के लिए स्थाई दिन निर्धारित नहीं किए हैं। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.