चाईबासा, अप्रैल 15 -- चाईबासा 15 अप्रैल, फाइल संख्या 20 प्रभारी प्राचार्य के रूप में खलखो ने ग्रहण किया पदभारचाईबासा,संवाददाता। महिला कॉलेज चाईबासा में डॉ. अंजना वंदना प्रेमा खलखो ने प्रभारी प्राचार्य का पद ग्रहण किया है। इससे पूर्व कोल्हान विश्वविद्यालय जूलॉजी विभाग में विभागाध्यक्ष के रूप में उन्होंने योगदान दिया था। उनकी नियुक्ति से कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि की उम्मीद है। इसी क्रम में, प्रो.विकास मिश्रा ने रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यभार संभाला है। कॉलेज में बुधवार को पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा की विदाई और नई प्रभारी प्राचार्य डॉ. खलखो और प्रोफेसर विकास मिश्रा का स्वागत किया गया।फोटो संख्या : 16, प्रभारी प्राचार्य डॉ.अंजना वंदना प्रेमा खलखो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...