बरेली, मार्च 18 -- बरेली, विधि संवाददाता। प्रभारी प्रवर्तन दल एसआई विक्रम सिंह, अधिशासी अभियंता रामलाल, अवर अभियंता प्रवर्तन दल जुगराज सिंह रावत, मुख्य अभियंता नरेंद्र पाल सिंह, राजेश कुमार व दीनदयाल, सहायक अभियंता रवेंद्र कुमार व हरीलाल सरोज, टीजी सुदीश भारती, अशोक कुमार व देवेंद्र और लाइनमैन विशाल व डेविड गंगवार पर रिश्वत मांगने, न देने पर बिजली चोरी के फर्जी केस में फंसाने का गंभीर आरोप लगा है। सुर्खा निवासी मोहसिन खां ने इन सभी के खिलाफ विशेष जज एंटीक्रप्शन एक्ट प्रथम कमलेश्वर पांडेय की विशेष कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने को अर्जी दी है। विशेष कोर्ट ने रिपोर्ट तलब कर सुनवाई को अब 23 मार्च की तारीख नियत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...