गिरडीह, जून 24 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के बेको स्थित उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय का माहौल बुधवार को भावुक के साथ गौरव से भरा हुआ था। एक तरफ शिक्षकों की विदाई को लेकर आंखें नम थीं, तो दूसरी तरफ प्रतिभा का सम्मान गूंज रहा था। स्कूल में भव्य विदाई सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक नागेन्द्र महतो मुख्य अतिथि और बीईईओ रंजीत कुमार चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। स्वागत गान के बाद अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्कूल परिवार ने सम्मान किया। मंच से इस स्कूल से सेवानिवृत्त हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेन्द्र रजक और स्थानांतरित हुए शिक्षक अमित कुमार, शिखा किरण, डोली कुमारी एवं कुमारी सिम्पी को भावभीनी विदाई दी गई। फूल-माला, अंगवस्त्र और यादों के ...