लखीसराय, अगस्त 26 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। लखीसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड के अलीनगर के उच्च विद्यालय के शंकर कुमार को प्रभारी प्रधानाध्यापक का प्रभार हस्तगत कराते हुए प्रभार सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह निर्देश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, लखीसराय एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सूर्यगढ़ा को दिया है। 25 अगस्त 2026 तक शंकर कुमार उच्च विद्यालय अलीनगर को प्रधानाध्यापक का प्रभार हस्तगत कराते हुए प्रभार सौंपने संबंधित प्रतिवेदन जिला शिक्षा कार्यालय में समर्पित करने के लिए कहा है।

प्रभार हस्तांतरण की प्रक्रिया जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सीडब्लूजेसी संख्या 12664/2026 शंकर कुमार बनाम राज्य सरकार में पारित आदेश के अनुपालन सुनिश्चित कराने के संबंध में गत 20 अगस्त को पत्र दिया था। दिए गए पत्र के अनुसार निर्धारित तिथि तक पूर्व प्रभ...