अल्मोड़ा, जुलाई 21 -- अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से निदेशक माध्यमिक शिक्षा को ज्ञापन सौंपा। जीआईसी भटखोला के प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या पर रोष व्यक्त किया। स्कूलों में सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- 'प्रधानाचार्य की हत्या के आरोपी को फांसी की सजा मिले'शिक्षकों की मांगें शिक्षकों ने कहा कि प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की जरूरत है। स्कूलों में सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना सरकार और विभाग की जिम्मेदारी है, लेकिन दोनों ही इस जिम्मेदारी से बच रहे हैं। आवश्यक कार्रवाई नहीं होने से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। कहा कि इससे शिक्षकों का मनोबल गिरने के साथ स्कूलों में पठन पाठन पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।सुरक्षा व्यवस्था की आवश्य...