कुशीनगर, फरवरी 25 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ कप्तानगंज टीम ने मंगलवार को ट्रेन में यात्रा के दौरान महिला रेल यात्री रूपयों से भरे छूटे हुए पर्स को सुरक्षित तरीके से महिला यात्री को लौटा दिया। सकुशल पर्स वापस पाकर महिला की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा और इसके लिए आरपीएफ टीम को शुभकामनाएं दी है। कप्तानगंज आरपीएफ को डीएससीआर/बीएसबी से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 55048 में यात्रा करने वाली महिला यात्री रश्मि बरनवाल मोबाइल नंबर 8927041872 का पर्स गाड़ी में छूट गया है। इस सूचना पर बीट ड्यूटी स्टाफ कांस्टेबल इंद्रजीत यादव द्वारा उक्त पर्स को बरामद कर सुरक्षित बल पोस्ट पर रखवाया गया था। रूपए से भरे पर्स को वापस पाने के लिए मंगलवार को महिला यात्री रश्मि बरनवाल पत्नी निखिल बरनवाल निवासी...