चक्रधरपुर, अप्रैल 4 -- राउरकेला, संवाददाता राउरकेला इस्पात सयंत्र के प्रभारी निदेशक आलोक वर्मा ने सयंत्र के विभिन्न विभागों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन के लिए कर्मचारियों को बधाई दी। निदेशक प्रभारी ने विभिन्न विभागों में समूह के साथ बातचीत भी की। मौके पर निदेशक प्रभारी के साथ कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्र, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) विश्व रंजन पलाई, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अनिल कुमार और कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) सुदीप पाल चौधरी भी मौजूद थे।प्रभारी निदेशक आलोक वर्मा ने बेहतर उपयोग और फर्नेस की विश्वसनीयता को मजबूत कर उत्पादन और समग्र प्रदर्शन को और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने नए कास्टर के चालू होने के साथ, सयंत्र को बिक्री योग्य इस्पात के उत्पादन को बढ़ाने...