प्रभारी डीआईओएस रितु तोमर का शिक्षक संघ ने किया स्वागत
मुरादाबाद, जून 12 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नवागत प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर और संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवलाल का फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वरिष्ठ शिक्षक नेता एवं बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधायक निर्वाचन के पूर्व प्रत्याशी डॉ. सुनीत गिरी, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार पाठक, जिला मंत्री पुष्पेश मिश्र और संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ. सुनीत गिरी ने कहा कि शिक्षा अधिकारियों और शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों के समन्वय से शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान होता है। साथ ही शिक्षा व्यवस्था भी अधिक सुचारू, प्रभावी और छात्रोन्मुख बनती है। कार्यक्रम में संगठन की संरक्षक एवं प्रधानाचार्या डॉ. मधुबाला त्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.