गाजीपुर, मई 29 -- गाजीपुर, संवाददाता। प्रभारी जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण करते हुए वहां की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, अभिलेखों के संरक्षण सहित सुरक्षा मानकों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की। प्रभारी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए तथा निर्धारित निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाये। उन्होंने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन उपकरण और प्रवेश निकास रजिस्टर की भी जांच करते हुए सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के लिये निर्देशित किया। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व वेद सिंह चौहान और सहायक निर्वाचन अधि...