घाटशिला, अप्रैल 23 -- बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेंद्रनाथ सोरेन की उपस्थिति में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड जमशेदपुर प्लांट सीएसआर की मदद से पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला सब डिवीजन अस्पताल टीबी यूनिट में टी बी रोगियों के बीच 100 पोषणहार किट का वितरण किया गया। जिसमें एच आर हेड दीपक कुमार सिंह , उप एच आर मैनेजर धर्मेंद्र पंडित , बीपीएम मयंक कुमार ,जिला पीपीएम समन्वय अमृतांशु साहू, एसटीएस, मृ णाल कांति हेमंत, एसटीएलएस दुर्गा प्रसाद पानी, एसटीएस बहादुर मार्डी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...