मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर प्रसं.। समाजसेवी भूषण कुमार झा ने जागेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय, भूतही के प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज केशव के निधन पर शोक जताया। उन्होंने प्रभारी एचएम के परिजनों को सांत्वना देते हुए एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान भूषण झा ने कहा कि पंकज केशव का निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर मो. सरफुद्दीन, उमाशंकर प्रसाद, अमरेंद्र कुमार, रंजीत किशोर रंजन सहित पीड़ित परिवार के सदस्य एवं रिश्तेदार उपस्थित थे। सभी ने पंकज केशव के निधन पर शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...