सोनभद्र, अप्रैल 26 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील मुख्यालय स्थित दुद्धी नगर पंचायत इन दिनों प्रभारी अधिशासी अधिकारी (ईओ) के सहारे संचालित हो रही है। स्थायी ईओ की तैनाती न होने से नगर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में देरी हो रही है, जिससे नगरवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द स्थायी ईओ की नियुक्ति की मांग उठाई है।नगरवासियों का कहना है कि पूर्व ईओ भारत सिंह के तबादले के बाद से नगर पंचायत को स्थायी अधिकारी नहीं मिल सका है। तब से यहां अलग-अलग अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है। हाल ही में पिपरी नगर पंचायत के ईओ संजय कुमार को दुद्धी नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जिन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। स्थानीय रहवासी धीरज जायसवाल, वेदप्रकाश, रमेश, मनोज कुमार, राकेश आजाद, राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.