बांदा, फरवरी 3 -- बांदा। संवाददाता ग्राम अंधाव बबेरु में चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र व मंगलभूमि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। पर्यावरणविद् रेडटेप आंदोलन के प्रणेता प्रभात मिश्रा को वन्यजीव जैव-विविधता संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए वर्ष 2026 का निर्मल कुमार जोशी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार प्रदान किया गया। रेडटेप आंदोलन वन्यजीव संरक्षण, पुराने वृक्षों की सुरक्षा, नए क्षेत्रों को हरित बनाने के उद्देश्य से जनसहभागिता पर आधारित एक अभिनव पहल है। इस दौरान रामबाबू तिवारी, राम औतार यादव, अनिरुद्ध कुमार त्रिपाठी, देव नारायण गर्ग, राजाराम यादव रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...