हाजीपुर, अप्रैल 24 -- गोरौल,सं.सू.। गोरौल प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रभात कुमार को राहुल प्रियंका गांधी सेना के वैशाली जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन पर कांग्रेस नेता ई संजीव कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे जिले में पार्टी मजबूत होगी। बधाई देने वालों में शम्भू पांडेय,अवध किशोर पांडेय, कृष्णा पासवान, पंकज श्रीवास्तव सहित कई लोग शामिल है। यह भी पढ़ें- रामप्रवेश ठाकुर को कांग्रेस के प्रदेश अतिपिछड़ा महासचिव बनने पर नेताओं ने दी बधाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...