लखनऊ, जनवरी 26 -- उत्तर प्रदेश रिटेलर्स एसोसिएशन ने रविवार को जानकीपुरम सहारा स्टेट स्थित जेबी लॉन में मिस्टर एंड मिस और मिसेज लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026 शो का आयोजन किया। इसमें प्रभात राठौर मिस्टर, तान्या मिस और प्रियंका मिसेज लखनऊ चुनी गईं। इससे पहले शो का उद्घाटन मुख्य अतिथि इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के नॉर्थ इंडिया हेड अनुराग रस्तोगी ने किया। टीवी कलाकार प्रीति सिंह, हिमांशु सिंघल, प्रीति सिंह चौहान, प्रवीन कुमार और मोनिका गुप्ता जज की भूमिका में रहे। रत्नेश अग्रवाल, पूनम सिंह, आशीष गोरोवाला, पंकज वर्मा, अजय खन्ना आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.