मुंगेर, अप्रैल 14 -- असरगंज, निज संवाददाता। मध्य विद्यालय, चाफा में अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व प्रधानाध्यापक अमरकांत रजक ने किया। अभियान के तहत शिक्षकों ने गांव के विभिन्न टोला-मोहल्लों में प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की गई। शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क स्थापित किया और उन्हें बताया कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे का विद्यालय से जुड़ना आवश्यक है। प्रधानाध्यापक अमरकांत रजक ने कहा कि, शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। यह भी पढ़ें- कम्पोजिट विद्यालय तारुन ने निकाली स्कूल चलो रैली इस अवसर पर शिक्षक नरेश कुंदन, इस्तेखार...