रांची, अप्रैल 2 -- रांची। राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय खिजूरटोली, कांके में गुरुवार को छात्रों ने पोषक क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकालकर नामांकन अभियान की शुरुआत की। लगभग 6 किमी के दायरे में खिजुरटोला, मस्जिद मोहल्ला और महतो टोला सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर शिक्षा का महत्व बताया गया। हाथों में तख्तियां लिए छात्र नारों के जरिए अभिभावकों को बच्चों के नामांकन हेतु प्रेरित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक नसीम अहमद सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...