प्रयागराज, मार्च 17 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के एनएसएस शिविर में जल संरक्षण व पर्यावरण सुरक्षा पर कार्यक्रम हुआ। डॉ. अतुल वर्मा व डॉ. राहुल कुमार के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी निकाली। मुख्य अतिथि डॉ. एनबी सिंह ने पौधारोपण कर जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने जल संसाधनों के संरक्षण व पर्यावरण स्वच्छता पर बल दिया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...