हल्द्वानी, अप्रैल 13 -- हल्द्वानी, संवाददाता। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रामलीला ग्राउंड की ओर से खालसा सृजना दिवस 'बैसाखी' का पर्व बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व की पूर्व संध्या पर सोमवार को नगर में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी रामलीला ग्राउंड गुरुद्वारे से शुरू होकर गुरुद्वारा श्री गुरु नानकपुरा में संपन्न हुई, जहां मुख्य सेवादार रमन साहनी और संगत ने प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया। गुरुद्वारे में अमृत संचार का भी आयोजन किया गया, जिसमें 34 श्रद्धालुओं ने अमृत पान कर गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रात विशेष दीवान सजाए गए, जिसमें संगत ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। यह भी पढ़ें- सितारगंज से नानकमत्ता तक आज निकलेगा खालसा चेतना मार्च महासचिव कंवलजीत सिंह उप्पल ने बताया कि मुख्य आयोजन आज यानी 14 अप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.