रांची, मार्च 23 -- रांची। ज्वाइंट चर्चेस कमेटी के तत्वावधान में 29 मार्च को खजूर पर्व के अवसर प शोभायात्रा निकाली जाएगी। कमेटी के अध्यक्ष फादर फिलोमोन एक्का और सचिव सलीम सहाय तिग्गा ने बताया कि इसका आयोजन धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में दोपहर 1:30 बजे से होगा। इस शोभायात्रा में आरसी चर्च (धुर्वा), एनडब्ल्यू जीईएल चर्च (हारसेर), शालीमार सेक्टर-2, जीईएल चर्च (बिरसा चौक), मारथोमा चर्च (धुर्वा), संत स्टीफन ओएस चर्च (हिनू), ब्रीथ्रेन चर्च (बिरसा चौक), सीएनआई चर्च (हटिया) और एजी चर्च (सेक्टर-2) सहित कई कलीसियाओं के मसीही विश्वासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...