रांची, मार्च 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिशप्स काउंसिल ऑफ इंडिया और ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट, झारखंड प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में 18 और 19 मार्च को 'झारखंड रिवाइवल फेस्टिवल: प्रेम का संदेश 2026' का आयोजन किया जाएगा। धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय महोत्सव की जानकारी बिशप अनिल रेवेन ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पंजाब से सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सुसमाचार प्रचारक पास्टर अंकुर नरूला शामिल होंगे। बिशप अनिल रेवेन ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में दुनिया और समाज की परिस्थितियों को देखते हुए प्रेम और भाईचारे का संदेश देना अत्यंत आवश्यक है। इस फेस्टिवल का मुख्य लक्ष्य मसीही समुदाय के बीच आत्मिक पुनर्जागरण (रिवाइवल) लाना...