खगडि़या, अप्रैल 5 -- बेलदौर । एक संवाददाता शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शनिवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रखंड के स्कूलों में नामांकन दिवस के रूप में मनाया गया। इसे सफल बनाने के लिए स्कूलों के द्वारा अपने अपने पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालकर अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन करवाने के लिए प्रेरित किया। बीईओ मनोहर कुमार ने बताया कि इसके तहत छह वर्ष से उपर सभी बच्चों को स्कूल में नामांकन करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सोमवार से स्कूलों में नामांकन लेना शुरू हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...