मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री श्याम गुणगान यात्रा सह प्रभातफेरी के दूसरे दिन गुरुवार को बाबा श्याम के प्रति भक्तों की दीवानगी देखते ही बन रही थी। श्याम नाम के भजन पर श्रद्धालु झूम रहे थे। गुरुवार को सूतापट्टी श्री श्याम मंदिर से प्रभातफेरी यात्रा हाथी चौक, जिला स्कूल, शंकर नगर, रमना, अमर सिनेमा रोड, कच्ची सराय रोड, छोटी कल्याणी, कल्याणी चौक, जवाहरलाल रोड, सुतापट्टी होते फिर श्याम मंदिर पहुंची। जगह-जगह प्रभातफेरी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। प्रभातफेरी की शुरुआत पंडित अमर पांडेय ने कराया। उसके बाद सज्जन सुरेका ने गायक सोहन अग्रवाल को सम्मानित किया। भजन की शुरुआत भजन गायक भाई सोहन अग्रवाल ने अपने भजन ओ मम्मी निशान तैयार कर दे छोटा छोटा हाथ से निशान चढ़ाऊंगा। आयो फागन मेलो बाबो मारा हेलो, फागुन आया मस्ती...