मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपु, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह हत्याकांड में आरोपित शेखपुर के तुलसी राय की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। कोर्ट ने आदेश को सुरक्षित रखा है। तुलसी राय 31 मार्च से जेल में है। उसकी ओर से सोमवार को सीजेएम कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी।मालूम को कि जमीन खरीद-बिक्री को लेकर रुपये के विवाद में 30 मार्च की दोपहर गायघाट के बेरूआ निवासी प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी पत्नी पिंकी देवी के आवेदन पर अहियापुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें अहियापुर थाने के शेखपुर निवासी तुलसी राय व कटरा थाने के बखरी गांव के उदय पटेल को नामजद आरोपित बनाया गया था। पुलिस ने दोनों को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...