मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाने के बाड़ा जगन्नाथ में दिनदहाड़े हुई प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसआईटी ने मामले में शिवहर के श्यामपुर भटहां से शूटर सत्यम कुमार और अहियापुर से लाइनर डब्ल्यू कुमार को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने रविवार को बताया कि प्रभाकर की हत्या के लिए 3.5 लाख रुपये की सुपारी सत्यम को दी गई थी। शूटर सत्यम चलती बाइक पर निशाना साधकर सिर में गोली मारने में माहिर है। उसके दूसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- दिनेश की हत्या में कई पहलू पर जांचहत्या की घटना बाड़ा जगन्नाथ चौक स्थित मंदिर के पास बीते 30 मार्च की दोपहर बाइक सवार दो शार्प शूटरों ने प्रभाकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूरी वारदात सीसीट...