मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर में प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दूसरे नामजद आरोपित कटरा थाना के बखरी गांव के उदय पटेल की जमानत अर्जी भी सीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दी है। बुधवार को अर्जी पर सुनवाई के बाद सीजेएम कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा था। गुरुवार को कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज किए जाने का आदेश जारी किया। इससे पहले इस हत्याकांड के नामजद मुख्य आरोपित शेखपुर निवासी तुलसी राय की जमानत अर्जी सीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दी थी। तुलसी व उदय 31 मार्च से जेल में है।मालूम को कि जमीन खरीद-बिक्री को लेकर रुपये के विवाद में 30 मार्च की दोपहर गायघाट के बेरुआ निवासी प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी पत्नी पिंकी देवी के आवेदन पर अहियापुर थाने में एफआईआर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.